फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाईस्कूल में स्वेता व इंटर में गौरव ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इस बार जिले में हाईस्कूल में कुल 75.67 और इंटरमीडिएट में 57.57 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। हाईस्कूल में श्वेता ने 600 में से 550 अंक पाकर जिले में टॉप किया वहीं इंटर में गौरव तिवारी ने 500 में से 438 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में जिले के टॉप 10 में कुल 16 छात्र शामिल हैं। जीएसएचएस स्कूल भीमपुरा की श्वेता ने 600 में 550 अंक (91.67 प्रतिशत) प्राप्त करके जिले में पहले नंबर पर रहीं। दूसरे स्थान पर विवेक कुमार मौर्या 548, तीसरे स्थान पर संजना कुमार 547, चौथे स्थान पर मधुबाला वर्मा 546, पांचवें स्थान पर आयुष कुमार चतुर्वेदी 544, छठें स्थान पर प्रेम प्रकाश राजभर 542, सातवें स्थान पर विश्वजीत यादव 539, आठवें स्थान पर मेराज अंसारी व सुनीता राय 537, नौवें स्थान पर धनंजय कुमार यादव, जाहिद आलम व पूजा यादव को 536 और दसवें स्थान पर करन कुमार गुप्ता, ओमकार गुप्ता, पूजा यादव व आकाश चौहान 536 अंक पाकर आए।
इंटरमीडिएट के परीक्षा के परिणाम में जिले के टॉप 10 में कुल 17 छात्र शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक 500 में से 438 अंक प्राप्त करके गौरव तिवारी ने जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर पूनम को 432, तीसरे स्थान पर अंकिता को 430, चौथे स्थान पर राकेश कुमार को 429, पांचवें स्थान पर कृष्णानंद पटेल को 426, छठवें स्थान पर समीक्षा सिंह, प्रीति सिंह व गुडि़या को 425, सातवें स्थान पर कृति सिंह को 422, आठवें स्थान पर अंकुश कुमार गुप्ता, सचिन यादव व पिंकी प्रजापति को 419, नौवें स्थान पर शिवपाल सिंह यादव, रंजना यादव व अन्नू पांडेय को 416 तथा 10 वें स्थान पर नीलाक्षा सोनी व कृतिका यादव ने 415 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

-
हाईस्कूल में 2026 और इंटर में 7133 परीक्षार्थी कम थे पंजीकृत
बलिया। पिछले साल की अपेक्षा बोर्ड की परीक्षा में इस साल जिले में 2026 परीक्षार्थी कम पंजीकृत हुए थे। पिछले वर्ष हाईस्कूल में जहां कुल परीक्षार्थी 87354 थे वहीं इस साल कुल 82206 परीक्षार्थी थे जो 2026 कम है। इसी तरह वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में संस्थागत बालक 48804 व बालिका 34131 तथा व्यक्तिगत बालक 751 व बालिका 546 कुल 84232 पंजीकृत थे लेकिन इस साल 77099 परीक्षार्थी रहे जो 7133 परीक्षार्थी कम रहे।
-
हाईस्कूल में 75.65 और इंटर में 57.57 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण
बलिया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 82206 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 11954 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और 50252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में कुल 75.67 फीसदी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इसी तरह यूपी बोर्ड इंटर में कुल 77099 छात्र पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 11033 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 66086 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 57.57 फीसदी उत्तीर्ण रहे।
-
सीसी कैमरे, वॉयस रिकार्डर और राउटर के प्रयोग से नकल पर लगा अंकुश
बलिया। इस साल बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे, वॉयस रिकार्डर के साथ राउटर का भी इंतजाम किया गया था। पूरे परीक्षा की वीडियो, वॉयस रिकार्डिगिं के साथ ही राउटर के जरिए बोर्ड ने लाइव मॉनीटरिंग की थी। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र की मानें तो इसका सकारात्मक असर पड़ा। उन्होंने बताया कि इसके चलते नकल पर काफी हद तक अंकुश लगा और परीक्षार्थी भी नकल से बचते रहे। बताया कि सीसी कैमरे, वॉयस रिकार्डर व राउटर का काफी असर रहा और केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक भी मनमानी नहीं कर सके।
-
पिछले साल से बेहतर रहा परीक्षा परिणाम
इस बार हाईस्कूल का 75.67 और इंटर का 57.57
2019 में हाईस्कूल का 61.56 और इंटर का 53.30 फीसदी था
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम इस बार पिछले साल से बेहतर रहा। नकलविहीन परीक्षा होने के बाद भी उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत बढ़ा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के लिए 82206 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि 70252 छात्र छात्राओं ने भाग लिया और परिणाम 75.67 फीसदी रहा। जबकि वर्ष 2019 के हाईस्कूल के लिए 87354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 85892 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इनमें 52876 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण रहे और रिजल्ट 61.56 फीसदी रहा। वर्ष 2018 में हाईस्कूल के लिए कुल एक लाख 17 हजार 891 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में कुल 35450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी और कुल 58784 परीक्षार्थी पास हुए तथा जिले का रिजल्ट 49.86 फीसदी बना। वर्ष 2017 में हाईस्कूल में कुल एक लाख 157 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 16746 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस साल कुल 77432 परीक्षार्थी पास हुए और कुल 77.31 फीसदी रिजल्ट रहा।
इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस साल 77099 छात्र पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 11033 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 66086 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। रिजल्ट 57.57 फीसदी रहा। वर्ष 2019 में 84232 छात्र पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा के दौरान 9690 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 75542 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 40271 उत्तीर्ण रहे और रिजल्ट 53.30 रहा। वर्ष 2018 में कुल 92 हजार 954 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 19431 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 51.57 फीसदी छात्र पास हुए। जबकि वर्ष 2017 में कुल 81822 छात्र पंजीकृत थे और 9766 ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस साल कुल 82.44 फीसदी छात्र सफल हुए थे।
-
रिजल्ट से पहले मंदिरों में टेका मत्था
बलिया। रिजल्ट आने से पहले छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर मत्था टेका और देवी-देवताओं से मन्नत भी मांगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहले से दोपहर 12.30 बजे परिणाम घोषित करने की सूचना प्रसारित की गई थी। इसको लेकर परीक्षार्थी भी परिजनों के साथ सुबह ही घरों के नजदीक व प्रमुख देव स्थलों पर जाकर मत्था टेका और अच्छे रिजल्ट के लिए मन्नतें मांगी। नगर में स्थित बाबा बालेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं बाबा मंदिर आदि पर छात्र-छात्राओं ने परिजनों के साथ पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें