फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहिए 15462 मी. टन डीएपी, मिली 12692

विज्ञापन
फेफना स्थित मालगोदाम से समितियों पर भेजी जा रही डीएपी खाद। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार की देरशाम 2641.5 मी टन इफको डीएपी की रैक फेफना पहुंची। शनिवार को समितियों पर खाद पहुंचना शुरू हो गया। 2016.25 मी. टन डीएपी को अलग अलग समितियों पर भेजा गया इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। उधर, नवंबर माह तक लक्ष्य 15462 मी. टन के सापेक्ष 12692 मी.टन डीएपी जनपद को मिला है।
विज्ञापन

रबी की बोआई का सीजन चल रहा है और इस बीच समितियों पर डीएपी नहीं मिलने के कारण किसान काफी परेशान थे। प्राइवेट सेक्टर से चली आईपीएल डीएपी की रैक भी अभी रास्ते में ही है। लिहाजा बाजारों में भी डीएपी की कमी रही। लेकिन शुक्रवार की देर शाम में 2641.5 मी.टन यानि 26415 बोरी इफको डीएपी की रैक फेफना पहुंची। इसको आने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही थी लिहाजा डिमांड के अनुसार समितियों का आवंटन भी तैयार था और शनिवार की सुबह से ही रैक प्वाइंट से डीएपी को सीधे समितियों पर ही भेजने का कार्य शुरु कर दिया गया। कुल 113 समितियों पर कुल 2016.25 मी.टन डीएपी भेजी गई। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि नवंबर महीने तक डीएपी का लक्ष्य 15462 के सापेक्ष 12692 मी. टन व एनपी का 1200 के सापेक्ष 1161 मी.टन जनपद को प्राप्त हो चुका है। बताया कि डीएपी 9270 मी. टन का वितरण किया गया है जबकि 3422 मी. टन अवशेष है। एनपीके 825 मी. टन का वितरण किया गया है जबकि 336 मी. टन अवशेष है। आईपीएल डीएपी की रैक भी एक या दो दिन में पहुंचने वाली जिले प्राइवेट सेक्टर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें