फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक पर चलाई गोली, चार चुटहिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक पक्ष ने नगहर निवासी सुरेश राजभर (45) पर गोली चला दी जो उनके बाएं हाथ एवं पेट पर लगी। इसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां से एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित के बेटे छोटे राजभर ने तहरीर दी। पुलिस ने 17 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक नगहर गांव में रमेश राजभर की पत्नी शारदा देवी की सोमवार की शाम तेरही थी। वहीं रास्ते में बाइक खड़ी थी। इस दौरान गाड़ी खड़ा करने को लेकर पीयूष सिंह एवं सुरेश के बीच कहासुनी हो गयी। उस समय प्रबद्धजनों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। मंगलवार की सुबह उसी बात को लेकर नगहर निवासी चंचल सिंह, हरिश सिंह, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रिंस सिंह, अटल सिंह, धीरज सिंह, धनश्याम सिंह, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह, राजन सिंह एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आए और गाली गलौज देते हुए मेरे पिता सुरेश राजभर को मारने पीटने लगे। इसी बीच हरि सिंह ने तमंचा निकाल कर मेरे पिता पर फायर कर दिया। गोली उनके पैर व पेट में जा लगी। जबकि छांगुर राजभर (70), संगीता राजभर (38) पत्नी राजेश राजभर, छोटू राजभर (19) पुत्र सुरेश राजभर तथा सुरसती देवी (50) पत्नी इंद्रासन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह मय फोर्स संग घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित पक्षों से जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने घायल के पुत्र छोटू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया है। गांव में स्थित सामान्य है।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि नगहर गांव में तेरही के दौरान रास्ते में गाड़ी खड़ा करने केे लेेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दिया। जिसमें एक व्यक्ति के पैर में जा लगी। उसे जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, वह पूरी तरह सुरक्षित है। एहतियात के तौर पर अच्छे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि करीब चार लोग मारपीट में चुटहिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें