हनुमानगंज। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गोठहुली गांव में मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर कुछ युवक आपस में भीड़ गए। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गए। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। बता दें कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के गोठवली ग्राम सभा में अचानक आधा दर्जन युवक आपस में किसी बात को लेकर भीड़ गए और देखते देखते ईट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चलाने लगे। इसी बीच किसी ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी अजय यादव 22 को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल होते ही मौके से सभी युवक फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।