फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत: मांग 1500, आपूर्ति महज 675

विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर के कतार में खड़े उपभोक्ता।जागरुक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। लगन और रमजान के त्योहार के बीच बेल्थरारोड में अचानक रसोई गैस की मांग तीन गुना बढ़ गई है। इसके कारण स्थानीय गैस गोदाम पर पिछले चार दिनों से गैस की किल्लत है।
विज्ञापन

यहां प्रतिदिन गैस सिलेंडर की मांग करीब 1500 पहुंच गई है, जबकि दो गैस एजेंसी को मिलकर आपूर्ति महज 675 सिलेंडर की ही हो पा रही है। ऐसे में यदि एक दिन भी आपूर्ति बाधित हो जाती है तो अगले दिन दबाव और बढ़ जा रहा है।
स्थिति यह है कि लोग गैस गोदाम पर तीन-तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। स्थानीय एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार को छुट्टी के बावजूद गाड़ी आने पर गोदाम से कुल 525 सिलिंडर का वितरण किया गया, जबकि वहां करीब 1000 उपभोक्ता लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन

प्रतिदिन आपूर्ति महज 150 सिलेंडर की हो रही है, जबकि यहां रोजाना मांग करीब 500 सिलिंडर तक पहुंच गई है।
उधर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की शिकायत पर सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक विजय कुमार राय स्थानीय एचपी गैस गोदाम पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक का मिलान करने के बाद एजेंसियों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें