फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का तांडव: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, कार सहित लाखों का सामान जलकर खाक; 25 लाख का नुकसान

Mon, 17 Nov 2025 06:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में बांसडीह सहतवार मार्ग पर शॉर्ट सर्किट से एक ऑटो मोबाइल की दुकान में आग लग गई। घटना में कार सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया।  
विज्ञापन
आग में जलकर राख हुआ दुकान का सारा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह सहतवार मार्ग पर स्थित रौनियर ऑटो मोबाइल्स के दुकान में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए के इनवर्टर, बैटरी एवं चार पहिया वाहन का मोबिल, साहित् एक स्विफ्ट कार भी जलकर पूरी तरह राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बांसडीह सहतवार मार्ग पर कस्बे के गिरधारी गुप्ता की रौनियार ऑटोमोबाइल्स की दुकान है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में स्थित यूनियन बैंक के गार्ड ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 

उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच दुकान के बोर्ड पर अंकित दुकान मालिक के मोबाइल नंबर पर फोन कर जानकारी दी। मौके पर दुकानदार पहुंचा तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। फायर बिग्रेड के जवानों ने मोर्चा संभाला और करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से दुकान में रखे लाखों रुपये नकदी, कई लिवगार्ड इनवर्टर, बैटरी, गाड़ियों के लिए नए मोबिल सहित ट्रैक्टर आदि वाहनों के स्पेयर पार्ट्स आदि जल कर राख हो गए। दुकान के पास ही सर्विसिंग के लिए आए कई ट्रैक्टर भी रखे हुए थे, जो फायर बिग्रेड के जवानों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया।

इसे भी पढ़ें; UP Politics: ईवीएम हैक होती तो मैं आजमगढ़ से क्यों हारता? दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विपक्ष पर साधा निशाना

दुकान के पास ही दुकानदार का चार पहिया वाहन भी रखा हुआ था, जिसे आग ने अपने आगोश में लेते हुए जलाकर राख कर दिया। दुकानदार गिरधारी गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए। कैसे आग लगी कुछ जानकारी नहीं है। इस आग लगने की घटना में उनका लगभग 25 लख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें