फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 29 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित गौरीशंकर प्रसाद के छाता, बैग और अटैची की दूकान में मंगलवार की दोपहर शार्ट-सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्रिशमन दस्ते ने घंटों बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। अग्रिकांड में करीब लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा  है।
विज्ञापन


नगर के चौक के समीप स्थित गौरीशंकर प्रसाद की अटैची,  बैग व जनरल स्टोर की दूकान है। दूकान संचालक प्रतिदिन की भांति मंगलवार को  अपनी दूकान खोले हुए थे। प्रथम तल पर दोपहर में अचानक शार्टसर्किट से आग लग गई। जिसमें अटैची, बैग, छाता, टार्च समेत करीब लाखों रुपये के सामान जलकर  राख हो गए।

आसपास के लोगों के अथक प्रयास से कुछ सामानों को दूकान से बाहर निकाल कर बचा लिया गया। वहीं आग की सूचना पर पहुंचे अग्रिशमन के जवानों  द्वारा घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मौके पर एएसपी केसी  गोस्वामी, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी तबारक हुसैन समेत दर्जनों पुलिस कर्मी व  पुलिस चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें