नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में इनरह्वील क्लब द्वारा आयोजित दिवाली चैरिटी मेला का दीप प्रज्ज
बलिया। इनर व्हील क्लब की ओर से नगर के टाउन हाॅल बापू भवन परिसर में दिवाली चैरिटी मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की चार्टर्ड मेंबर्स माया गुप्ता, उषा पांडेय, रीना सिंह, जया सिंह, आशा पांडेय एवं डॉ. अमिता सिंह ने किया। इस दौरान सभी सदस्यों को क्लब की अध्यक्ष ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध खेलों में बच्चों ने सहभागिता की। मेले में नेहा गोयल ने ऋद्धि-सिद्धि क्रिएशन, ममता शर्मा ने ममता आर्ट कॉर्नर, प्रीति सरावगी, कंचन अग्रवाल, सवेरा एवं नम्रता अग्रवाल ने फैशन कॉर्नर के स्टाॅल लगाए। नेहा अग्रवाल ने श्री राधे साड़ी, निवेदिता और नेहा अग्रवाल ने काशी चाट भंडार, सुमन अग्रवाल ने चीजी मैगी, राम बाबू एंड ब्रदर्स ने नेस्ले प्रोडक्ट्स के स्टाॅल लगाए। शिवांगी ने कृष्णा ज्वेल्स एंड क्रिएशन्स, संगीता सरावगी ने संगीता हैंडीक्राफ्ट्स, पूनम गुप्ता ने सरस्वती बुटी, शिप्रा सिंह ने ऋषि क्रिएटिव, रीना राज ने एमवे प्रोडक्ट्स के स्टाॅल लगाए। सोनम अग्रवाल ने पिंक पर्पल, आरती अग्रवाल ने मैकविटीज़ प्रोडक्ट्स एवं फास्ट फूड कॉर्नर के स्टॉल लगाए थे।
क्लब की अध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि इस चैरिटी मेले से प्राप्त धन का उपयोग सर्वाइकल कैंसर पीड़ित महिलाओं की सहायता, गरीब बच्चों की शिक्षा तथा जरूरतमंद लड़कियों की शादी में किया जाएगा। एडिटर सपना पाठक, सुनीता श्रीवास्तव, ट्रेजरार महेंद्रपाल कौर, भारती सिंह, आरती अग्रवाल सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।