बैरिया। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के दुकान खोलने के आरोप में छह दुकानदारों हिरासत में लेकर पुलिस को सुपुर्द किया। हालांकि एक दुकानदार होमगार्ड से हाथ झटक कर भागने में कामयाब हो गया। वहीं, पांच दुकानदारों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
नायब तहसीलदार ने सोमवार को ही रानीगंज बाजार के दुकानदारों को चेतावनी दे दी कि बिना अनुमति वाले दुकानदार दुकानों को न खोलें। उन्होंने अनुमति वाले दुकानदारों को रेट चार्ट लगाने का भी निर्देश दिया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार एक बार फिर रानीगंज बाजार पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारना शुरू कर दिया। यह देख बिना अनुमति वाले दुकानदार दुकानों को बंद कर फरार हो गए। कुछ दुकानदार अंदर से ही दुकानों के दरवाजों को लॉक कर दिया और प्रशासन द्वारा खुलवाने पर भी वे अपने दरवाजे को नहीं खोले। इस दौरान पांच दुकानदार राहुल केसरी, राजेश उर्फ रिंकू, राधामाधव प्रसाद, शिवनाथ साहू व बरमेश्वर प्रसाद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया।