फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर बरसे शिवपाल

Fri, 19 Dec 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि काला धन लाने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा  वादा पूरा नहीं कर पाई। मोदी सरकार जनता को सिर्फ सब्जबाग दिखा रही है। यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी के बड़े भाई डा. अजीजुद्दीन रिजवी के 40वें पर सिवान कला गांव पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए थे, छह माह बाद भी पूरा नहीं किया।

 कहा कि धर्म परिवर्तन कराकर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री केवल विदेश दौरा करने में लगे हैं। कहा कि सपा सरकार ने जो वादे किए, उसे पूरा करके दिखाया।
विज्ञापन


खेतों की सिंचाई के मुद्दे पर कहा कि किसानों से किया गया वादा सपा सरकार ने पूरा किया है। समय से पानी तथा खाद-बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अमर सिंह से संबंधों के बाबत पूछे जाने पर कहा कि शुरू से ही उनसे अच्छे संबंध रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे।  दरौली पीपा पुल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि विधायक रिजवी जैसा चाहेंगे, वैसा ही होगा।

इससे पहले आदर्श इंटर कालेज सिवान कला के परिसर में हेलीकाप्टर से करीब 12.50 पर पहुंचे मंत्री शिवपाल यादव का खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय, विधायक जयप्रकाश अंचल के साथ ही जिलाधिकारी यशवंत राव, एसपी राजूबाबू सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने स्व. अजीजुद्दीन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें