फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का शव रख लगाया जाम

Fri, 19 Dec 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह ग्रामसभा अंतर्गत बिच्छीबोझ टोला निवासी एक किशोर पिछले 12 दिसंबर को बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


स्थानीय उपचार के बाद उसे वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में गुस्सा फुट पड़ा।

गांववालों ने शुक्रवार की सुबह शव को सड़क पर रखकर सिकंदरपुर-पंदह मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर एडीएम खेमपाल सिंह, एसडीएम रतिभान तथा थानाध्यक्ष सिकंदरपुर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम द्वारा डेढ़ लाख रुपये का चेक दिए जाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र के बिच्छीबोझ निवासी जयप्रकाश राम का 13 साल का बेटा राजकुमार राम पिछले 12 दिसंबर सड़क किनारे बैठा था। इसी बीच बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिकंदरपुर से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था।

 राजकुमार का उपचार बीएचयू में चल रहा था जहां गुरुवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में गुस्सा फुट पड़ा। गांववालों ने शुक्रवार की सुबह शव को सड़क पर रखकर सिकंदरपुर-पंदह मार्ग पर जाम लगा दिया।

उनका आरोप था कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया और न तो मुआवजा दिया गया। प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री के आगमन को देखते हुए उच्चाधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडीएम खेमपाल सिंह, एसडीएम रतिभान आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया दिए जाने के बाद गांववालों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम करने वालों में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें