नगरा थाना के पालचंद्रहा निवासी रामबहादुर सिंह बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मिली शिकायत पर पति जितेंद्र प्रताप सिंह, भसुर विरेंद्र प्रताप सिंह, बहनोई शिवमंगल सिंह, ननद विभा देवी पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। रामबहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि बेटी शिखा की शादी एक फरवरी 2023 को एकौनी थाना थाना फेफना के जितेंद्र प्रताप सिंह से हुई थी। शादी हरपुर स्थित आवास से हुई थी। शादी के बाद पति व उसके स्वजन दहेज में कार का डिमांड को लेकर उत्पीड़न करने लगे। काफी समझाने के बाद भी नहीं माने कुछ दिनों बाद छह जून सारा कपड़ा, गहना, अपने पास रखकर बेटी शिखा को मारपीट कर घर से निकाल दिए तो वह प्रयागराज जाकर महिला हास्टल में शिखा को रखा ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई कर सके। लेकिन वहाँ भी जितेंद्र प्रताप सिंह आपने दोस्तों के साथ जाकर गाली देता था व धमकाता था।