फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से शिवलिंग व नंदी की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया-रेवती मार्ग स्थित शिव मंदिर से चोरों ने शनिवार की रात शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को चुरा लिया। चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि श्रद्धालु चेंगन दुबे रोज की तरह रविवार की भोर में में पूजन करने गए तो वहां से शिवलिंग गायब था। आसपास नजर दौड़ाने पर नंदी की मूर्ति भी गायब थी। मंदिर का समस्त सामान अस्त-व्यस्त की हालत में देख चेंगन ने मंदिर की साफ सफाई करने वाले लक्ष्मी नारायण केसरी व मंदिर के दुकानदारों को बताया। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शिवलिंग की स्थापना सन 1975 में किया गया था। जबकि नंदी की मूर्ति अभी पिछले वर्ष ही गुरु पूर्णिमा पर स्थापित की गई थी। शिव मंदिर में चोरी से लोगों में आक्रोश है। सूचना के घंटो बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें