फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलदवनी ने कप पर किया कब्जा

Thu, 21 May 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला में चल रहे स्व. हरेराम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को शीतलदवनी क्रिकेट क्लब और बांसडीहरोड बीसीसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें शीतलदवनी ने 19 रनों से बांसडीहरोड को पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शीतलदवनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 13.4 गेंद पर आलआउट होकर 64 रन बनाए। जवाब में उतरी बांसडीहरोड की टीम 17.4 ओवर में आलआउट होकर 45 रन ही बना सकी। इस प्रकार शीतलदवनी की टीम 19 रनों से विजयी रही।

 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय एवं दूरदराज के क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा रहा। सभी मैच के अंत तक वहीं डटे रहे। इस बीच पूरे मैच के दौरान जबरदस्त रोमांच बना रहा।
विज्ञापन

 
अंत में मुख्य अतिथि दुबहर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। इसके अलावा शीतलदवनी के इंदु को  मैन आफ द मैच तथा मैन आफ द सीरीज छोटू को दिया गया। अंपायर की भूमिका में अनुराग सिंह व पिंटू रहे।

 जबकि उद्घोषक के रूप में चंदन और गोविंद सिंह रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कहा कि स्व. हरेराम सिंह फुटबाल के एक अच्छे जनपदस्तरीय खिलाड़ी थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील सिंह, केदार सिंह, मुन्ना सिंह, शिवजी सिंह, दिनेश कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें