फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बेसिक कार्यालय पर दिया धरना

Mon, 04 Jul 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
शिक्षामित्राों का धरना
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन हुआ। इसके बाद शिक्षामित्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सरल यादव ने कहा कि जल्द ही तृतीय बैच के शिक्षामित्र का समायोजन हो, परीक्षाफल घोषित हो और शिक्षामित्र के अवशेष मानदेय का बकाया 15 जुलाई तक किसी भी दशा में भुगतान किया जाय। कहा कि यदि हमारी मांगों को पूरी नहीं की गईं तो शिक्षामित्र 16 जुलाई से जिलाधिकारी कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।

धरना सभा में उपस्थित बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि जैसे ही हमें शासन द्वारा निर्देश मिेगा। तुरंत उस पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर पंकज सिंह, परवेज आलम, अनिल सिंह, बृजेश सिंह, गीता पाठक, मंजूर हुसैन, सुनील कुमारी, भाला यादव आदि लोग रहे। सभा की अध्यक्षता धर्मनाथ सिंह तथा संचालन संगम अली ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें