फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह बनाकर निकाले 7 लाख

Sun, 18 Oct 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह बनकर सात लाख रुपये बैंक से सात लाख रुपये कर्ज निकालने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के यहां बैक से वसूली का नोटिस प्राप्त हुआ। इसके खिलाफ बनकटा मोहल्ले की 12 से ज्यादा महिलाएं रविवार को कोतवाली पहुंची। उन्होंने मुहल्ले के ही एक युवक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया और तहरीर दी।
विज्ञापन



 बनकटा निवासी लल्लन प्रसाद की पत्नी मीना देवी ने थाने में तहरीर दी है कि उनके मोहल्ले का एक युवक ने स्वयं सहायता समूह बनवाया। बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर उसने सादे कागजों पर दस्तखत कराए।

उसके बाद कर्ज खुद ले लिया। इस तरह से कई समूह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की गई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक से वसूली का नोटिस  प्राप्त होना शुरू हुआ है। मोहल्ले की सुनीता देवी, ललिता देवी, आरती देवी, पिंकी देवी, गीता देवी, चंपा देवी बेबी सहित तमाम महिलाओं के नाम पर इसी तरह कर्ज लिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी युवक और उसके परिवार के  सदस्यों ने एक दो-दिनों में पैसे मिलने का आश्वासन दिया था लेकिन समय बीतने के बाद पैसे मांगने पर उन्होंने जान मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।  शहर कोतवाल इल्ताफ हुसैन का कहना है कि मामला गंभीर है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें