फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में किशोरी से बंटाईदार ने किया दुष्कर्म, बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाॅक्साे एक्ट के आरोपी को थाना क्षेत्र के सोनापाली मोड़ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म किया था। हालत बिगड़ तो घर पहंुचाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी बीते शनिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान खेत में स्थित अपने ट्यूबवेल पर चली गई। उसके खेत बंटाई पर लेने वाले रितेश सिंह ने उसके अकेला देखकर दुष्कर्म किया। इसे किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी को बेहोशी की हालत में युवक ने उसे घर पहुंचाया। परिजनों के पूछने बताया कि खेत में घास काटने के दौरान बेहोश हो गई थी। कुुछ देर बाद होश में आने पर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
लोकलाज के डर से मामले को दबाना चाहते थे, लेकिन पीड़िता के दादा को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो वह पीड़िता के साथ थाने पहंुचे। थाना प्रभारी कौशल पाठक ने कहा कि शिकायत पर संबंधित मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी रितेश सिंह को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें