फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : माहौल गर्म.. अराजकतत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

Thu, 27 Feb 2025 05:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

परिवां गांव का शांत माहौल अचानक आक्रोश में बदल गया। आरोप है कि अराजक तत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा से छेड़ छाड़ कर उसे क्षतिग्रस्त किया और इस सूचना के बाद मौके पर भीड़ बढ़ने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची और माहौल को शांत करने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन
बलिया में माहौल गर्म, पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेफना स्थानीय थाना अन्तर्गत परिवा गांव में स्थापित संत रविदास की प्रतिमा को बुधवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही रविदास प्रतिमा स्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों सहित बसपा नेताओं की भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाने की बात कह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के परिवा गांव में बुधवार रात संत रविदास की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने जब प्रतिमा को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। क्षेत्र के बसपा नेताओं का जमावड़ा होने लगा।

इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम आत्रेय मिश्र, सदर सीओ मोहम्मद उस्मान तथा चितबड़ागांव थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। फेफना थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें