बिहार में बाढ़ के चलते बलिया छपरा रेलखंड से होकर गुजरने वाली राजधानी समेत कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। इससे परेशान हुए। टिकट वापसी के लिए खिड़की पर भीड़ लगी रही।
स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पूर्वी सीमान्त रेलवे के कटिहार एवं अलीपुरद्वार मंडलों में भारी वर्षा एवं बाढ़ के फलस्वरूप अनेक गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया गया है, जिसमे 18 एवं 19 सितंबर को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 17, 19, 22 एवं 24 सितम्बर, 2017 को किशनगंज से प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसी तरह 21 सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12235 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 18, 22 एवं 25 सितम्बर,2017 को डिब्रूगढ़ टाउन से प्रस्थान करने वाली 12435 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 17 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
16, 19 एवं 23 सितम्बर को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 19 सितंबर को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 22 सितंबर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने से यात्री परेशान हुए। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए यात्रियों ने रात स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही बिताया।