फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात जख्मी, एक की मौत -

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें एक की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार रोड के समीप सवारियों से भरी अंबेस्डर कार बिजली के खंभे में जा टकराई। इसमें सवार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला निवासी अजय कन्नौजिया (45), राजेश कन्नौजिया (25) तथा पत्नी सुधा कन्नौजिया (22), बहन कंचन (18), राधिका (16) तथा सुरेंद्र (32) निवासी गुरवां थाना सुखपुरा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग किसी रिश्तेदार में मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे कि घने कोहरे के चलते असंतुलित होकर अंबेस्डर कार बिजली के खंभे में टकरा गई। उधर दूसरी घटना आरटीओ कार्यालय के समीप घटित हुई। जिसमें सिकंदरपुर थाना के कोदई निवासी मयंक कुमार त्रिपाठी (35) पुत्र उदयभान त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें