बलिया: रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रैक पार करते समय सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई। यह घटना उनके कार्यालय के सामने हुई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कैरेज के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शंकर मंडल 58 वर्ष निवासी कटिहार रोज प्लेटफार्म संख्या दो से प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर स्थित कार्यालय पर जा रहे थे। उसी दौरान छपरा से गाजीपुर की तरफ मेन लाइन पर तेज रफ्तार में मालगाड़ी जा रही थी। शंकर मंडल पैदल जा रहे थे, मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जीआरपी प्रभारी विवेकांनंद व आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह दलबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी प्रभारी विवेकांनद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । संवाद