नगरा। सरयां गुलाब राय गांव में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहंुचे। पूजा चौहान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कारागार मंत्री ने कहा कि घटना दुःखद है।
सरकार बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव पहल करेगी। यह सारा मामला सीएम के संज्ञान में है। इसकी जांच गंभीरता से कराई जा रही है। मंत्री ने थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक से कहा कि बिना किसी दबाव के जांच करें।
इसी के साथ मंत्री ने पीड़ित परिवार के पास आवास नहीं होने पर उन्हें आवास के साथ आर्थिक मदद की बात कही। साथ ही आवास के लिए बेथरारोड एसडीएम निशांत उपाध्याय व तहसीलदार अनिल यादव को निर्देशित किया। संवाद