फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार राय के तैलचित्र का किया गया अनावरण

विज्ञापन
जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में अधिवक्ता स्व. शिवकुमार राय के तैल्य चित्र का अनावरण के मौके - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

वरिष्ट अधिवक्ता स्व़ शिवकुमार राय के तैलचित्र का किया गया अनावरण
प्रशासनिक जज केसरवानी ने चित्तू पांडेय चौराह के समीप बने नये कोर्ट परिसर के भवन का निरीक्षण किया, दिया निर्देश
बलिया। अधिवक्ता ही समाज का एक ऐसा अंग है, जहां गुरु और शिष्य परंपरा आज भी चलती है। अधिवक्ता समाज में ही गुरु परंपरा का वास्तव में सम्मान होता है। ये समाज के सजग प्रहरी होते हैं। जो न्यायिक अधिकारियों से अपने मुवक्किल के हक के लिए लड़ते हैं। जो सदैव अपने मुवक्किल का हित सोचने का काम करते है। उक्त बातें उच्च न्यायालय प्रयागराज के प्रशासनिक जज एसपी केसरवानी ने सिविल कोर्ट के सभागार में आयोजित वरिष्ठ अधिवक्ता स्व़ शिवकुमार राय के तैल चित्र के अनावरण के उपरांत केंद्रीय कक्ष में वकीलों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कई बार अधिवक्ता के हितों के लिए बात की। इसके पूर्व हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज केसरवानी ने चित्तू पांडेय चौराह के समीप बने नये कोर्ट परिसर के भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी बिंदुओं पर जिले के न्यायिक अधिकारियों से वार्ता करने के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत सिविल कोर्ट के केंद्रीय सभागार में आयोजित वरिष्ठ अधिवक्ता स्व़ शिवकुमार राय के तैल चित्र का अनावरण किया। इस मौके पर कहा कि अधिवक्ता ही गुरु को सही सम्मान देते है। जो परंपरा आज भी अधिवक्ता समाज में देखने को कहीं भी मिल सकती है। उन्होंने अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों को कई टिप्स भी दिये। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज केसरवानी ने कहा कि कोर्ट के लिए न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता एक दूसरे के पूरक है। अधिवक्ता वादकारियों के हितों के लिए लड़ने वाले होते है। न्यायिक अधिकारियों को भी कई सुझाव दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पटना हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति जज मंधाता सिंह ने कहा कि मै भी बलिया की माटी में ही पैदा हुआ और यहां के अधिवक्ताओं के बीच गजब की गुरु-शिष्य परंपरा का अनुभव किया है। इस मौके पर बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने भी स्व़ शिवकुमार राय को विधि का महान ज्ञानी बताया। इस मौके पर अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र, देवेंद्र नाथ दूबे, विनोद कुमार सिंह, जेपी सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार ओझा, विनय कुमार राय, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला जज गजेंद्र कुमार तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें