फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए की जाएगी स्वकेंद्र की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई। जल्द ही केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। साथ ही इस बार दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए दिव्यांग परीक्षार्थी को 40 प्रतिशत दिव्यांग प्रमाण पत्र सीएमओ से प्रमाणित देना होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र निर्धारण को लेकर तैयारी शुरू कर दी। विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट पर छात्रों व स्कूल की जानकारी का अपलोड करनी है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के लिए मानक तय कर दिया है। बालक-बालिका परीक्षार्थियों के लिए केंद्र की दूरी भी तय रहती है। बालक परीक्षार्थियों के लिए 10 किलोमीटर और बालिका परीक्षार्थियों के लिए पांच किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र निर्धारण किया जाएगा। अगर किसी दिव्यांग परीक्षार्थी के पास सीएमओ से प्रमाणित सर्टिफिकेट नहीं है तो उनका परीक्षा केंद्र भी पांच किलोमीटर की दूरी पर रखने के निर्देश बोर्ड से जारी किए गए हैं। जिन दिव्यांग छात्रों के पास 40 फीसद या उससे ऊपर का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं है, उनको पांच किलोमीटर की दूरी पर ही केंद्र मिलेगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अपने संस्थान की आधारभूत सूचना व सुविधाओं के बारे में सभी स्पष्ट व सही सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड सूचना सत्यापन के दौरान गलत पाई गई तो संबंधित संस्थाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे देखते हुए प्रमाण पत्रों की जांच भी सही से हो सकेगी। वहीं दिव्यांग भी इस व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए प्रक्रिया पूरी करने में जुट गए हैं।
----
जनपद में दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। दिव्यांग छात्रों की सूची तैयार करा ली गई है। नेत्र से दिव्यांग परीक्षार्थियों को सहायक देने की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ब्रजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें