फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों पर होगी प्रशासन की खास नजर

Fri, 24 Feb 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
election, amarujala - फोटो : demopic
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। खासकर सीमावर्ती इलाकों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और जगह-जगह चेकपोस्ट स्थापित कर फोर्स तैनात होगी। चेकपोस्ट पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आने-जाने वालों की जांच पड़ताल की जायेगी।
विज्ञापन



जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों का इलाका जहां बिहार की सीमा से सटा हुआ हैं वहीं दो विधानसभा क्षेत्र के इलाके विभिन्न जिलों की सीमा से लगे हुए हैं। फेफना, बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरारोड विस क्षेत्र के कई गांव बिहार प्रांत की सीमा के पास हैं जहां लोगों का आना-जाना भी होता है।


इसको लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार बिहार के सटे इलाकों में जगह-जगह चेकपोस्ट स्थापित किए जायेंगे। खासकर बिहार की सीमा से आवाजाही पर नजर रखने के लिए सीमावर्ती स्थल पर एक चेकपोस्ट होगा जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा फोर्स की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन



मतदान के दिन आवाजाही पर विशेष नजर रखी जायेगी और जांच पड़ताल के बाद ही आने व जाने की अनुमति दी जायेगी। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो चेकपोस्ट स्थापित करने का निर्देश दिया गया है और तीन दर्जन से अधिक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा जनपदीय सीमा के पास भी चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मतदान के दिन एक गांव से दूसरे गांव की आवाजाही पर भी प्रशासन की नजर होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें