टीडी कालेज के छात्रनेताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर प्रवेश परीक्षा जल्द कराने की मांग की।ज्ञापन में बताया है कि टीडी कालेज में 20 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षा अभी तक प्रारंभ नहीं की गई है।
दससे प्रवेश प्रक्रिया का समय लंबा होने की संभावना है। प्रवेश परीक्षा पास न होने की स्थिति में छात्रों का अन्यत्र कहीं भी प्रवेश मुश्किल होगा। प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरा नहीं किए जाने के चलते पठन पाठन भी विलंब से शुरू होगा।
इससे छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होगी। ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तिथि तत्काल घोषित किए जाना जरूरी है। इस मौके पर छात्रनेता सचेंद्र कुमार यादव, जितेश कुुुमार, शौकत अली, सोनू, राजू, धर्मेंद्र यादव, राजेश पटेल आदि लोग शामिल रहे।