फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो के मामले में सचिव निलंबित, रसड़ा से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीयर ब्लॉक क्षेत्र में कमीशनखोरी से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर हुई जांच के बाद डीपीआरओ अविनाश कुमार ने सचिव को निलंबित करते हुए रसड़ा से संबद्ध कर दिया। मामले की विस्तृत जांच सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (एडीपीआरओ) को सौंपी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के लगभग दस दिन बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित सचिव का डोंगल भी डी-एक्टिवेट कर दिया गया था। वायरल ऑडियो पंचायत सचिव और प्रधान प्रतिनिधि के बीच विकास कार्यों, फॉगिंग, कीटनाशक दवा छिड़काव एवं अन्य मदों के भुगतान में कमीशन को लेकर बातचीत होने का दावा किया गया था।

ससना बहादुरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान बलदेव यादव ने पंचायत सचिव पर विकास कार्यों के भुगतान के बदले 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को लिखित शिकायत दी थी। वहीं प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल ने आरोप लगाया कि सचिव ने भुगतान के लिए 20 प्रतिशत अग्रिम राशि देने का दबाव बनाया, यह कहते हुए कि वह ग्राम पंचायत के प्रशासक हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि कमीशन न देने पर पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के लगभग तीन लाख रुपये का भुगतान रोक दिया गया। शिकायत के बाद मामले की जांच के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और डीपीआरओ ने शिकायतकर्ताओं का पक्ष भी सुना था। जांच में ससना बहादुरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल, सरयाडीहू भगत ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव तथा ग्राम प्रधान बलदेव यादव ने अपने-अपने आरोप एवं तथ्य अधिकारियों के समक्ष रखे।
-
15 ग्राम पंचायतों के डोंगल निष्क्रिय, प्रशासन करेगा नई तैनाती
सीयर ब्लॉक की कुल 94 ग्राम पंचायतों में वर्तमान समय में 15 ग्राम पंचायतों के डोंगल विभिन्न कारणों से डी-एक्टिवेट हैं। अधिकारियों के अनुसार वायरल ऑडियो प्रकरण से संबंधित सचिव के अधीन आने वाली ससना बहादुरपुर, सरयाडीहू भगत, अखोप और मलेरा ग्राम पंचायतों के डोंगल निष्क्रिय किए गए हैं। इसके अलावा सचिव श्याम जी और उपेंद्र कुमार के अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरण के कारण उनके अधीन आने वाली 10 ग्राम पंचायतों के डोंगल भी बंद हैं। वहीं हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के विरुद्ध गबन का मुकदमा दर्ज होने के कारण वहां का डोंगल भी निष्क्रिय रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि रिक्त ग्राम पंचायतों में जल्द नए सचिवों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें