फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 करोड़ से हो रहे कटान रोधी कार्य का एसडीओ ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बाढ़ बिभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने सोमवार को गंगा नदी के चौबे छपरा व गंगापुर डगरा के समीप करीब 30 करोड़ की लागत से बन रहे स्पर व रिवेटमेंट कार्य का निरीक्षण किया। एसडीओ ने ठेकेदार द्वारा कराए गए अब तक के कार्य की पैमाईश भी की। ठेकेदार को काम में और तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से गंगापुर डगरा से लेकर केहरपुर तक कटान रोधी कार्य चल रहा है। जिसमें गंगापुर डगरा से चौबेछपरा तक तीन स्पर बनना है। इसमें दो स्पर व रिवेटमेंट का कार्य चल रहा है। सोनार टोला के समीप बनने वाले स्पर का काम किसान के विरोध के कारण रुका हुआ है। क्योंकि किसानों का आरोप है कि पहले हमारे जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए उसके बाद हम अपनी जमीन पर स्पर बनने देंगे। इस बावत बाढ़ विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है। मानक के अनुरूप समय से पहले कार्य पूरा कराने के लिए प्रत्येक कार्यस्थल पर जूनियर इंजीनियर की तैनाती की गई है ताकि कोई भी ठेकेदार काम में लापरवाही न बरत सके। बताया कि 15 मई से पहले सभी कटान रोधी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। तीसरे स्पर का काम किसानों के चलते रुका हुआ था, किसानों से बातचीत हो गई है एक सप्ताह के अंदर सोनार टोला के समीप स्पर बनाने का भी काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा केहरपुर में पार्कोपाइन विधि द्वारा कटान रोधी कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें