फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल से भागा संक्रमित पहुंचा एल वन हास्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। बसंतपुर एल-वन अस्पताल से शनिवार की सुबह खिड़की तोड़कर भागा कस्बा निवासी कोरोना संक्रमित युवक शनिवार की देर शाम परिजनों के समझाने पर पुन: अस्पताल पहुंच गया, जबकि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग दोनों बेसब्री से उसकी तलाश कर रहे थे। दोनों विभागों को चकमा देकर युवक अस्पताल पहुंचा तो जरूर लेकिन उसे पुन: अस्पताल से यह कहकर घर भेज दिया गया कि तुम घर पर ही क्वारंटीन रहो। लोगों का कहना है कि जब उसे घर पर ही क्वारंटीन रहना था तो फिर उसे अस्पताल में भर्ती क्यों कराया गया। अस्पताल के फार्मासिस्ट संजय शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवक सुखपुरा निवासी राजकुमार गुप्त जब शाम को दोबारा अस्पताल पहुंचा तो उसने पूछने पर बताया कि मैं कब भाग गया इसका मुझे तनिक होश नहीं। मैं कब आत्महत्या कर लूंगा यह भी पता नहीं। यही वजह है कि उससे लिखित आवेदन लेकर उसे घर पर ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें