फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो पालियों में चलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने समस्त स्कूल एवं कोचिंग संस्थान शैक्षणिक कार्य के लिए 19 अक्टूबर से खोलने का निर्णय हुआ है। सभी स्कूल दो पालियों में चलेंगे और अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा-9 व 10 तथा दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं के छात्रों को बुलाया जाएगा। हर पाली के बाद क्लासरूम को सेनेटाइज कराने के निर्देश है।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए शैक्षणिक कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मास्क पहनने के साथ विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर ही बैठाया जाए। विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही बुलाया जाए। इसका गहन निरीक्षण होगा और अगर किसी विद्यालय पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी। डीआईओएस ने निर्देशित किया है कि स्कूल खोले जाने से पहले उसे सेनेटाइज करा लिया जाए। यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के बाद कराई जाए। विद्यालय में सेनेटाइजर, हैंडवास, थर्मल स्कैनर व प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रखी जाए। डीआईओएस ने साफ कहा है कि किसी विद्यार्थी या अध्यापक में सर्दी, खांसी, जुखाम जैसे कोई लक्षण दिखाई दें तो उन्हें वापस घर भेज दिया जाए।
स्कूलों का किया निरीक्षण, देखी तैयारियां
बलिया। स्कूलों को खोलने के निर्णय के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने शनिवार को दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सुखपुरा इण्टर कालेज, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर, गंगोत्री इंटर कालेज सिकंदरपुर, ज्ञानकुंज स्कूल वंशीबाजार, जनता इण्टर कालेज नवानगर, जीएमएम इंटर कालेज बेल्थरारोड का निरीक्षण किया। जहां कुछ कमियां मिली उसे दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से स्पष्ट रूप से कहा कि कोविड सुरक्षा के प्रति पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिनके अभिभावकों ने दी है अनुमति वही पाएंगे विद्यालय में प्रवेश
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि 19 अक्तूबर 2020 से विद्यालय में कक्षाएं संचालित होंगी। जिन छात्रों के अभिभावकों ने अनुमति पत्र दिया है वही छात्र विद्यालय में प्रवेश कर सकेंगे। विद्यालय में कक्षाएं संचालित कराने के लिए शासन द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया इस (एसओपी) में दिए निर्देश के क्रम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही अभिभावकों के लिए निर्देश जारी कर छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित कर दिया गया है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार तक कक्षा 9 के 119, कक्षा 10 के 120, कक्षा 11 के 94, और कक्षा 12 के 89 छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को विद्यालय आने के लिए लिखित अनुमति पत्र जमा किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षाएं दो पाली में संचालित होंगी। प्रथम में कक्षा 9 एवं 10 के छात्र विद्यालय आएंगे, प्रथम पाली प्रात: 8:50 से प्रारंभ होकर 12:00 बजे समाप्त होगी। 12:00 से 12:50 तक का समय विद्यालय परिसर तथा कक्षाओं को सैनीटाईज करने के लिए रखा गया है। इसके बाद 12:50 से द्वितीय पाली की कक्षाएं संचालित होंगी और शाम 4:00 बजे तक चलेंगी। द्वितीय पाली में कक्षा 11 और 12 के छात्र विद्यालय में पढ़ने आएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए प्रत्येक कक्षा में 16 से 18 छात्रों की बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें