फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टेयरिंग लाॅक होने से स्कूल वाहन पलटा

विज्ञापन
नगरा-सिकंदरपुर मार्ग ​स्थित बड़का बाबा मंदिर के समीप असंतुलित होकर पलटी स्कूली वाहन।संवाद
विज्ञापन
पूर। नगरा–सिकंदरपुर मार्ग स्थित बड़का बाबा मंदिर के पास बुधवार की सुबह एक स्कूल वाहन अचानक स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गया। गनीमत रही कि उस समय वाहन में कोई छात्र सवार नहीं था। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन छात्रों को लेने जा रहा था। इसी बीच स्टेयरिंग लॉक हो गया। इससे चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंच गए। चालक को वाहन से बाहर निकाला। वाहन कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल, सिकंदरपुर का है। विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन बच्चों को लेने के लिए निकला ही था, तभी हादसा हो गया। चालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें