फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण 12वीं तक के स्कूल कल तक बंद, तीन दिन से बिजली गायब

विज्ञापन
रामगढ़ दुबेछपरा में बारिश के दौरान बाढ़ में फंसे लोगो को सुरक्षित निकालते एनडीआएफ के जवान - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में लगातार 48 घंटे से हो रही बरसात के कारण डीएम ने सभी स्कूलों को 28 सितंबर को बंद करने का निर्देश जारी किया है। इस बीच जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण बिजली भी गायब होने की सूचना है। कई इलाकों में कहीं 36 तो कहीं 48 घंटे से बिजली गायब है और लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। हालांकि बारिश के कारण जिले में कहीं भी मकान आदि गिरने आदि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के साथ ही बुधवार शाम को शहर से महज छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सागरपाली के बगल में स्थित बघेजी गांव की बिजली गायब हो गई। ये गुरुवार को महज एक घंटे के लिए आई और फिर गायब हो गई तो शुक्रवार तक बिजली का कहीं अता-पता नहीं था।
उधर, बैरिया के रानीगंज देहात फिडर अंतर्गत मधुबनी, चाईछपरा, उपाध्यापुर, तालिबपुर, सुरेमनपुर, हेमंतपुर, गंगापुर, श्रीनगर, दलछपरा आदि तीन दर्जन गांवों की बिजली लगातार गुल है। इस बारे में बात करने पर जेई कमलेश कुमार का जवाब था कि पानी बरस रहा है इसलिए बिजली देना अभी संभव नहीं है। जयप्रकाश नगर इलाके के चौबेछपरा, सुघरछपरा, केहरपुर, दुबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, प्रसाद छपरा, पांडेयपुर, बुधनचक, चिंतामणि राय के टोला, गुदरी सिंह के टोला, मिश्र गिरी के मठिया, मिश्र के हटा, वंश गोपाल छपरा, रामपुर कोड़रहा, भवन टोला, भगवान टोला, शिवनारायण टोला, रमेश्वर टोला, दलेल टोला, बड़का सुफल टोला, चांददीयर, बैजनाथ के डेरा, पियारी के टोला, बकुल्हा, बकुल्हा पूर्वी, टोला फतेह राय के टोला सहित डेढ़ दर्जन गांवों की बिजली भी लगातार गायब है।

चित्तू पांडेय चौराहें पर गढ्ढे में लगा बरसात का पानी- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें