फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विद्यालय का ताला तोड़ सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भोपालपुर पश्चिमी का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर व मॉनिटर के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक सुनील सिंह, शिक्षक व शिक्षक संगठन ने थाने में तहरीर दी। घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय योजना से अत्यंत गरीब परिवार के सैकड़ों बच्चे लाभान्वित थे, जो चोरी हो जाने की वजह से अब प्रभावित होंगे। शैक्षिक महासंघ रेवती के अध्यक्ष रजनीश चौबे ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता की स्थिति में ब्लाॅक के समस्त शिक्षक थाने पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अनेश मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री शहाबुद्दीन, राजन कुमार, शुभम प्रताप सिंह, ज्ञान भूषण तिवारी, आशीष कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें