फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो चरणों में स्कूल चलो अभियान होगा संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में दो चरणों में स्कूल चलो अभियान संचालित करने के लिए शासन ने आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी इस आदेश के तहत स्कूल चलो अभियान का पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक तथा दूसरा चरण ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीएम ने शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में दो चरणों में चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही निर्देश हैं कि प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाई जाए।
इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में हैण्डबिल छपवाए जाएं, विद्यालय स्तर पर वाॅल-राइटिंग कराये जाने के साथ ही स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया, स्थानीय सिनेमाघर, लोकल चैनल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिले के विकास खण्ड तथा विद्यालय स्तर पर रैली एवं प्रभात फेरी आयोजित कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें