बलिया। शहर के अधिकतर स्कूलों में नये सत्र की पढ़ाई अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इस बार नये सत्र में अभिभावकों की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा। किताब-कॉपियों के मूल्य में 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। शहर के बड़े स्कूलों की लिस्ट में शुमार होने वाले स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की किताब-कॉपियों के सेट की कीमत 3200 था अब 3300 से 3400 रुपये तक है।
बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने वाले अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ी है। ज्यादातर स्कूलों में प्रवेश शुल्क में इजाफा कर दिया गया है। उधर, कॉपी किताब के दामों में बढ़ोतरी से भी लोगों की जेबें ढीली हो रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कॉपियों और किताबों के दामों में दाम 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दुकानों पर इन दिनों अभिभावकों की भीड़ जुट रही है। अभिभावक रामजी गुप्ता ने बताया कि बच्चों के एडमिशन के लिए कई प्राइवेट विद्यालयों में गया लेकिन हर विद्यालय की अलग-अलग बुकलेट है। एडमिशन और फीस चार्ज अलग है। पिछले साल नर्सरी की किताबों का सेट 1100 से 2500 रुपये में मिल रहा था। इस वर्ष जब अपने दूसरे बच्चे का नामांकन कराया और पुस्तक लिया तो 1300 से 2800 रुपये हो गया है।
वही पब्लिक स्कूलों ने 10 प्रतिशत शुल्क में वृद्धि कर दी है। उधर किताब, कॉपियों के दामों में बढ़ोतरी भी लोगों की जेब ढीली कर रही है। एनसीआरटी की किताबें 9 से 12 तक के बच्चों के 1100 से 1700 तक ही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कॉपियों की कीमत में 05 से 10 प्रतिशत जबकि किताबों के दामों में भी वृद्धि हुई है। पहले गणित की किताब 285 की थी और अब 315 हो गई है। शहर के कॉपी-किताब की दुकानों में अभिभावकों को भीड़ बढ़ गई है। बच्चों के यूनिफॉर्म की सिलाई तक बढ़ी है। अभिभावकों के मुताबिक कॉपियों की कीमतों में दो तरीके से वृद्धि की गई। ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी के दाम नहीं बढ़े हैं। हां उनके पेज जरूर घट गए हैं। कुछ में साइज कम हो गई है। वहीं लोकल ब्रांड की कॉपियों में दाम बढ़ गए हैं और पेज की संख्या भी कम हो गई है। ऐसे में 128 पेज की कापी 120 पेज की हो गई है। वहीं लोकल ब्रांड की 120 पेज की कापी घटकर 110 पेज हो गई है। वहीं कीमत 20-25 रूपये हो गई है। 64 पेज की कॉपी 60 पेज की हो गई है।
0000000
बोले दुकानदार
प्री प्राइमरी पहले 1150 बैग सहित और अब 1300 रूपये
1-5 तक के 2800-3000 तक
6-8 तक के पहले 3200 अब 3300
9-10 तक के 3200 अब 3500
11-12 तक के पहले 400-4500
स्कूल में फीस की बढ़ोतरी
कक्षा पहले अब
1- 5 550 600
6-8 750 800
9-10 1100 1225
11-12 1450 1525