फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी काॅलेज के छात्रों ने एनएच किया जाम

Sun, 28 Feb 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंद्र काॅलेज में स्नातक परीक्षा में स्वकेंद्र प्रणाली एवं अन्य मांग को लेकर चौथे दिन रविवार को भी छात्रनेता आमरण अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन


 छात्रनेताओं के समर्थन में उतरे सैकड़ों छात्रों ने रविवार को बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम रखा। पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य तथा सीओ नगर केसी सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

प्राचार्य प्रो. अशोक उपाध्याय ने विद्यापीठ के कुलपित को निवेदन पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया और छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।

इस दौरान छात्रनेताओं ने कहा कि प्राचार्य कालेज में व्याप्त अनियमितताओं में शामिल हैं। यही कारण है कि प्राचार्य हम लोगों के सामने नहीं आना चाह रहे हैं। वर्तमान सत्र बीतने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में ये अनियमितता नहीं चलने नहीं दी जाएगी।अनशन पर बैठे आलोक सिंह, महामंत्री छोटू यादव, सियाराम यादव के अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र, आशुतोष पांडेय, रोहित चौबे, ओंकार सिंह, जयदीप चौबे, अवनीश पांडेय, सचेंद्र प्रताप यादव, आशुतोष ओझा, अंबरीश ओझा, नितिश पांडेय,

विशाल पांडेय, अविनाश सिंह नंदन, दीपक पासवान सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। अध्यक्षता विवेक पाठक तथा संचालन आशीष प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें