फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सावन, भक्त भोले बाबा को करेंगे प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सावन का महीना आज से शुरू होगा। इसे लेकर जिले में स्थित प्रमुख देवालयों में साफ-सफाई आदि कार्य को शनिवार को अंतिम पूप दिया गया। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भोले के भक्त इस पूरे महीने शिव को प्रसन्न करने के प्रयत्न करते हैं। हालांकि कोरोना काल को देखते हुए शिव मंदिरों पर भीड़ नहीं जुटने देने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश भी जारी किए गए हैं और सभी थानों में बैठक कर लोगों को जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन

शास्त्रों में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र महीथना माना गया है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व है। इस मास में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सावन में सोमवार के व्रत का भी खास महत्व होता है- ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है। शव पुराण के अनुसार शंकर भगवान सावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन के महीने का शिव भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है। 25 जुलाई यानि आज सावन का महीना शुरू हो जाएगा। सावन माह में चार सोमवार व्रत पड़ रहे हैं। सोमवार का पहला व्रत 26 जुलाई को है जबकि आखिरी सोमवार 16 अगस्त को है। श्रावण मास का शिवभक्तों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में जहां एक ओर रिमझिम बारिश की फुहार बरसती है तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की कृपा। लेकिन इस साल शिव पूजन में कोरोना प्रोटोकॉल का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
सभी सोमवार को बंद रहेंगे शिवालयों के कपाट
बलिया। सावन में शिव मंदिरों पर होने वाली भीड़ पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं। नगर में स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इसको देखते हुए दो दिनों पहले नगर के ओक्डेनगंज स्थित पुलिस चौकी परिसर में नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने बैठक कर लोगों को बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे अब फैलना शुरू हो गया है। इसको लेकर शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनपद के सभी मंदिरों के कपाट सोमवार के दिन बंद रहेंगे। बाबा बालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी डब्लू ने भी जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय को सराहा। बताया जाता है कि सभी प्रमुख शिव मंदिरों के कपाट सोमवार को बंद रहेंगे और अन्य दिनों में खुलेंगे लेकिन कोरोना गाइड के तहत ही पूजन अर्चन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें