फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का प्रयास रंग लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। 13 अक्टूबर से अप सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन सुरेमनपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसके लिए तीन आरक्षित टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई। जबकि डाउन सारनाथ एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को सुरेमनपुर से गुजरेगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अथक प्रयास से यह संभव हुआ। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने इस रूट से इंटरसिटी ट्रेन का भी आवागमन शीघ्र आरंभ कराने की मांग की। करीब छह माह से इस ट्रेन का परिचालन बंद होने से बहुत से गरीब परिवारों के लोग वाराणसी के चिकित्सकों द्वारा दिए गए डेट पर नहीं पहुंच सके थे। ऐसे लोगों के लिए यह राहत की खबर है। ज्ञात हो कि तीन अक्टूबर को भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने टेलीफोन करके यह सूचना दी थी कि नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मिलकर क्षेत्र की समस्या को बताते हुए सारनाथ एक्सप्रेस सहित दो-तीन ट्रेनों को शीघ्र चलाने का अनुरोध किया था। 13 अक्टूबर से सारनाथ ट्रेन के परिचालन शुरू होने की सूचना पर इलाकाई लोगों में हर्ष है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार से सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के लिए अप साइड का टिकट बनना शुरू हो गया है।
आरक्षण खिड़की से आरक्षित कराना होगा टिकट
बैरिया। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के लिए रेवती, सहतवार, बलिया, गाजीपुर, वराणसी के लिए भी टिकट मिल रहा है, लेकिन यह टिकट जनरल नहीं मिलेगा। यात्रियों को प्रस्थान से कम से कम एक दिन पूर्व आरक्षण खिड़की से टिकट आरक्षित कराना पड़ेगा। वहीं, खास बात यह है कि ताप्ती गंगा में कम से कम जौनपुर का टिकट मिलेगा। बलिया का टिकट नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी से बलिया, रसड़ा, मऊ के लिए टिकट मिल रहा है। इस बाबत सुरेमनपुर वाणिज्य अधीक्षक कमलेश मीना ने बताया कि हर रोज बलिया यात्रा करने वाले कम से कम तीन सौ यात्री हैं। ऐसे में उक्त सभी यात्री आरक्षण खिड़की से टिकट लेने लगे तो दूरदराज के यात्रियों को टिकट लेने में असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें