बांसडीह। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मंशानुरूप कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को बांसडीह नगर पंचायत की बैठक बांसडीह चौराहे पर सेवा निवृत्त कमिश्नर वीएस पांडेय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वार्ड स्तर पर संगठन की मजबूती और पंचायत चुनाव को गंभीरता पूर्वक लडने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और कार्य कर्ताओं के मान सम्मान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व काफी गंभीर है। इसका जीता जागता उदाहरण हाथरस कांड है, जहां कार्यकर्ताओं पर पुलिस बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसा रही थी । उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं का ढाल बनने का काम की। इस मौके पर इमरान खान, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवर मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, पीसीसी सदस्य विजय मिश्र, मुखिया पांडेय, अवनीश पांडेय, शमशुलहक अंसारी, कन्हैया पांडेय, राकेश मिश्रा, दिलीप सिंह, शिव सागर राजभर, पूर्व सभासद श्रवण पांडेय, नियाज अहमद, सभासद राजेश कुमार, संतोष राम, संजय सिंह, आसनारायन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।