फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से टकराया सरिया, करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजा खरौनी में शुक्रवार को सुबह घर की ढलाई के लिए सरिया को सीधा करते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। साथ काम कर रहा एक युवक बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी में सुबह घर की ढलाई के लिए सरिया बांधा जा रहा था। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में सरिया स्पर्श हो गया। इसके कारण पूरे छत में करंट प्रवाहित हो गया। गोड़धप्पा निवासी अल्ताफ अहमद (17) बुरी तरह झुलस गया। उसके साथ काम कर रहे फिरोज (18) भी घायल हो गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने अल्ताफ को मृत घोषित कर दिया। बुरी तरह झुलसे फिरोज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतक अल्ताफ तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। मां के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पिता ने बताया कि हम लोग मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। अल्ताफ हम लोगों का कमाऊ पुत्र था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांसडीह राजीव मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई । एक घायल का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें