फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ससुराल में दरवाजे पर रातभर बैठीं पंजाब की संदीप कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। तीन माह बाद पंजाब की संदीप कौर का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अपनी ससुराल देवापुर, मनियर बृहस्पतिवार की रात पहुंची संदीप कौर ने बृहस्पतिवार रातभर उनके दरवाजे पर धरना दिया। पुलिस के आने पर भी थाने न जाने का एलान कर शुक्रवार को भी दरवाजे पर डटी रहीं।
विज्ञापन

संदीप ने कहा कि शुक्रवार 20 फरवरी को बलिया कोर्ट में मुकदमे की तारीख थी। बृहस्पतिवार रात में पुलिस की सूचना पर आई, मुझे थाने ले जा रही थी, लेकिन मैं नहीं गई। पति ने दूसरी शादी कर ली है, घर में एक औरत भी मैंने देखी है। उनका विवाह 17 जनवरी 2019 को रामकुमार वर्मा देवापुर मनियर से फिल्लौर जालंधर के रजिस्ट्रार के समक्ष हुआ था।
रामकुमार रेलवे स्टेशन मास्टर हैं। 17 नवंबर को रामकुमार ड्यूटी पर निकले, लेकिन लौटे नहीं। संदीप के पिता ने बताया कि रामकुमार दूसरी शादी कर रहा है। संदीप 18 नवंबर 2025 को बलिया पहुंचीं।
विज्ञापन

एसपी से शिकायत की। 26 नवंबर को मनियर थाने में रामकुमार व उनके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। संदीप ने 19 फरवरी को दोबारा मनियर में धरना दिया। बताया कि पुलिस मदद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने कहा कि कोर्ट से रामकुमार वर्मा को तलाक मिल गया है। अगर संदीप कौर को कोई आपत्ति है तो वह कोर्ट जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें