बलिया। ददरी मेले के भारतेंदु मंच पर शनिवार को संत समागम का आयोजन हुआ। मंदिरों का भ्रमण करते संतों का जत्था मंच पर पहुंचा जहां चेयरमैन अजय कुमार ने श्री ठाकुर जी का पूजन अर्चन के बाद संतों का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इस दौरान मानस मर्मज्ञ पंडित विजय शरण ने श्री राम केवट संवाद का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा कि कलियुग में हरि नाम जप से ही उद्धार होगा।
कहा कि ईश्वर का स्मरण ही मनुष्य को भवसागर से मुक्ति दिला सकता है। इसलिए सभी को अपने व्यस्ततम समय में से हरिनाम के लिए समय निकालना चाहिए। लालजी ने कहा की बलिया की महिमा का वर्णन किया चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर बजरंग दास, राघवदास, जय रामशरण, सियाराम दास, पागल बाबा, बम बम बाबा मनीष पांडेय, ओमकार जी आचार्य, बैजनाथ दास, रामाशंकर साधु, प्राचार्य बलराम दास मौजूद रहे। अध्यक्षता सुजीत और संचालन करुणानिधि तिवारी ने किया। उधर. मेला में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया जिसमे कबड्डी खेल का आयोजन हुआ।