फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लापरवाही पर नर्स का वेतन रोका तीन का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। सीएमओ डॉ. संजीव बर्मन ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका के मुताबिक चिकित्सा व स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी ली। कार्य में लापरवाही बरतने पर एक नर्स का वेतन रोकने एवं तीन कर्मचारियों को अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने का निर्देश दिया। स्टाफ नर्स ध्रुवस्वामिनी के लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। आरबीएसके के फार्मासिस्ट सुनील, सुमन यादव और स्टॉफ नर्स रेनू के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों को हिदायत दी कि कार्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही करने वाले के खिलाफ करवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ. विक्रमसेन सोनकर, डॉ. चन्द्रप्रभा यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें