फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एंटी रैगिंग पर स्लोगन लिखकर साक्षी आईं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साक्षी सिंह (बीए एलएलबी) प्रथम, संजना तिवारी (बीएससी कृषि) ने द्वितीय एवं गीतांजलि यादव( बीसीए) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया। रेड रिबन क्लब से आयोजित इस कार्यक्रम में एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार के पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया।
कुलपति ने कहा कि एड्स के बारे में समाज विशेषकर युवाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। रेड रिबन क्लब के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजीव कुमार, प्रभारी रेड रिबन क्लब ने किया।
विज्ञापन

एंटी रैगिंग स्लोगन प्रतिगयोगिता का संयोजन डाॅ. विजय शंकर पाण्डेय ने किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत परिसर में तिरंगा सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया। जहां प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने सेल्फी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें