फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंदे पानी से होकर पढ़ने के लिए जाती हैं छात्राएं

विज्ञापन
पानी के बीच से स्कूल जातीं छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के मालवीय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सीवर का पानी भर गया है। विद्यालय की 300 छात्राओं और आठ शिक्षकों को रोज़ाना गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राध्यापिका आराधना गुप्ता ने बताया कि नाली के गंदे पानी के रिसाव की शिकायत नगर पंचायत को लिखित रूप से कई बार दी गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात में पानी इतना भर जाता है कि कई बार कक्षाओं तक गंदा पानी भर जाता है। कक्षाओं का संचालन स्थिगित करना पड़ता है। छात्राओं ने कहा कि वे रोज़ाना अपने कपड़े गंदे करके घर लौटती हैं। कई को पैरों में खुजली और संक्रमण की समस्या भी हो रही है।
वहीं, अभिभावक कृपा शंकर ने नाराज़गी जताते हुए कहा, हम अपनी बेटियों को पढ़ने भेजते हैं, लेकिन उन्हें रोज़ गंदे पानी में चलना पड़ता है। नगर पंचायत के जिम्मेदारों की लापरवाही शर्मनाक है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे। गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है तो जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें