फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गणिनाथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 26 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय मद्धेशिया (कांदू) महासभा के तत्वावधान में शनिवार को कुलगुरु संत शिरोमणि गणिनाथ जयंती और वार्षिक पूजनोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर संत गणिनाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद यज्ञ, हवन, पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान हुए। तत्पश्चात पताकाओं और हाथी घोड़े से सुसज्जित विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

धर्मशाला स्थित कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद गंतव्य पर समाप्त हुई। इसके साथ ही समाज के उत्थान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष अश्वनी गुप्त ने सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और शिक्षा के प्रचार प्रसार पर विशेष जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश मद्धेशिया ने सामाजिक एकजुटता की अपील की।
विज्ञापन


चेयरमैन गुप्त ने अतिथियों का सम्मानित किया। अंत में भक्ति जागरण में कलाकारों ने गीत संगीत का जलवा बिखेरा। इस मौके  पर मोहन मद्धेशिया, माखन लाल, मनोज गुप्त, पुनीत गुप्त, सरदार महेंद्र सिंह, मृत्युंजय गुप्त, अतुल मद्धेशिया, बजरंगी, धन्नू, चुन्नू मद्धेशिया आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें