फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग करने वालों को करें चिह्नित ः सीडीओ

Sat, 26 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ के बालाजी ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदार, सीओ और एसओ को आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में सीडीओ ने कहा कि बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव को शांतिपूर्ण, निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष तथा सकुशल संपन्न कराना है।

इसके लिए मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने की जरूरत है। निर्देश दिया कि कानून एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को चिह्नित कर कार्यवाई करें।
विज्ञापन


पिछले चुनाव के दौरान यदि किसी व्यक्ति ने कोई गड़बड़ी या शांति भंग किया हो तो उसकी पहचान कर लें। साथ ही जिनके विरुद्ध गुंडा एक्ट, जिला बदर आदि की कार्रवाई की गयी हो, ऐसे व्यक्तियों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र में मतदाताओं को कोई लुभाने अथवा प्रभावित करने के लिए मादक पदार्थों या धन का वितरण आदि कोई न करने पाए। इस पर निगरानी रखनी होगी। यदि कहीं पर अवैध शस्त्र का निर्माण होने अथवा पाये जाने की सूचना मिले तो छापेमारी कर गिरफ्तारी की जाए।

सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्रों में शस्त्र लाइसेंस और दूकानों का सत्यापन कर लिया जाए तथा शस्त्र की दुकानों का निरीक्षण भी हो। सीमाओं पर ट्रकों और कामर्शियल वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। थानाध्यक्ष निरंतर सड़क मार्ग, घाटों पर निगरानी रखें और सघन चेकिंग करें।

कहा कि जिस व्यक्ति से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो, उसके विरुद्ध 107/116 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की ट्रैकिंग करें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। सीडीओ ने उप जिला मजिस्ट्रेटों, क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें और थानावार बैठक करें।

इस बात पर जोर दिया कि मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाएं। लिंक रोड या मेन रोड पर दिनरात चेकिंग हो। संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखें। आर्थिक सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को डराने धमकाने वाले ऐसे क्षेत्र को चिह्नित कर लें और वहां के कमजोर वर्ग के लोगों में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कानून के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाएं।
विज्ञापन


एक-एक मतदान केंद्र का अपने अपने क्षेत्र में स्वयं निरीक्षण कर लें। विशेष रूप से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील प्लस वाले गांव में एसओ जरूर जाएं और गांव-गांव में बैठक करें। बैठक में एसपी अनीस अहमद अंसारी, एडीएम केपी सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, एसओ आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें