फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: क्रिकेट में सागरपाली व कबड्डी में रामरुचि चैंपियन

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव के सागरपाली क्लस्ट
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित फेफना खेल महोत्सव के सागरपाली क्लस्टर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन सब जूनियर बालक कबड्डी में रामरुचि इंटर कॉलेज, सागरपाली और सीनियर बालक क्रिकेट में आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, सागरपाली की टीम ने खिताब अपने नाम किया। बुधवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कबड्डी और क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में रामरुचि इंटर कॉलेज, सागरपाली ने रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज, बनरही को 31-23 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में रामरुचि इंटर कॉलेज ने विहान विद्यापीठ को 12-10 से पराजित किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रामप्रवेश सिंह इंटर कॉलेज, बनरही ने ब्लू स्टार, थमनपुरा को 12-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सीनियर बालक क्रिकेट के फाइनल में आदर्श क्रिकेट क्लब, सागरपाली ने अराजीमाफी, सागरपाली की टीम को 11 रन से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले उद्घाटन मुकाबले में आदर्श क्रिकेट क्लब ने पकड़ी को चार विकेट से हराया। अन्य मुकाबलों में अराजीमाफी ने सागरपाली को 10 विकेट से और इंदरपुर ने विहान विद्यापीठ को दो रन से पराजित किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबलों में विहान विद्यापीठ ने करनई को एक रन से, थमनपुरा ने आरके मिशन स्कूल, सागरपाली को एक विकेट से और जयभीम क्रिकेट क्लब ने नगीनानगर को आठ रन से हराया। वहीं, थमनपुरा ने अलावलपुर को 11 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। गुरुवार सुबह जूनियर क्रिकेट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता में अरविंद कुमार सिंह, सच्चिदानंद राय, प्रदीप यादव, विनय राय, आशुतोष राय, जनार्दन सिंह, बैजनाथ सिंह, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद शमशाद, रोहित यादव, दिगंबर साहनी, यशवंत राय, सचिन उपाध्याय, राहुल सिंह, नितेश सिंह और विकास साहनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आयोजकों के अनुसार फुटबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं के साथ पुरस्कार वितरण भी बृहस्पतिवार को किया जाएगा। इस मौके पर त्रिलोकी सिंह, मनोज सिंह, रूपक सिंह, अंजनी कुमार राय, संतोष पांडेय, अभिजीत तिवारी, मुन्ना तिवारी, वैभव आदि रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष अर्केश दुबे एवं क्लस्टर प्रमुख विक्की सिंह ने किया।


बाबा योगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आज सजेगा कुश्ती का अखाड़ा
बांसडीह। नगर पंचायत के उत्तर टोला स्थित फतेह सागर पोखरा के पास बाबा योगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को कुश्ती का अखाड़ा सजेगा। तिवारी क्लब की ओर से दोपहर दो बजे से भव्य दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के प्रतिष्ठित पहलवानों के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नामी पहलवान अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र पाठक होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के समाजसेवी राकेश कुमार मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होंगे।आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी अधियार ने बताया कि दंगल में स्थानीय पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण खेल विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस तरह के आयोजन युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। मोबाइल और किताबी ज्ञान के बढ़ते दौर में युवाओं को खेलकूद और व्यायाम से जोड़ना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से तिवारी क्लब की ओर से इस दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें