फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में नाच पर हंगामा : चाकूबाजी हुई, आधा दर्जन बाराती घायल

Fri, 29 Nov 2024 11:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सोनबरसा क्षेत्र में आई बारात में जब नर्तकी ने नृत्य शुरू किया तब सबमें उत्साह था लेकिन अचानक माहौल मारपीट में तब्दील हो गया और चाकू चलने लगे। बाराती खुद को बचाकर भागते नजर आए। इसी बीच चाकूबाजी भी हो गई जिसमें आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना के बाद ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर से बृहस्पतिवार की रात सोनबरसा के लीला छपरा में आई बारात में नर्तकी को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी में लोकनाथ साहू (35) पुत्र रमाशंकर साहू निवासी जमालपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


 सोनबरसा लीलाछपरा से आई बारात में जमालपुर निवासी लोकनाथ साहू अपनी कार से आए हुए थे। आधी रात के बाद नर्तकी के नाच को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट व चाकू बाजी हो गई। इस मामले में बैरिया पुलिस ने मोहित यादव व शमी तुरहा के खिलाफ हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें