फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज की शक्ति का प्रतीक आरएसएस : रामबिलास

विज्ञापन
नगरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उप​स्थित लोग।संवाद
विज्ञापन
इंदरपुर/नगरा। नगरा क्षेत्र के मलपहरसेनपुर स्थित एक विद्यालय में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह रामबिलास ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक भी है। हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज में शक्ति, श्रद्धा, दया, गुरु शिष्य परम्परा और अनुशासन जैसे मानवीय मूल्यों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आयोजन संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिससे समाज में समरसता की भावना जागृत हो सके। कहा कि हिंदू धर्म ही सनातन है। कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे के सिद्धांत को अपना कर आपसी एकता को कायम रखना है। इस मौके पर बृजेश, बजरंग बली सिंह, वेदप्रकाश, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जग्सन सिंह, प्रधान विनोद कुमार चौहान, विनय, सोनू, कौशलेंद्र गिरी मौजूद रहे। अध्यक्षता दिवाकर चौबे व संचालन प्रेमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें